जागरण संवाददाता, आगरा। सोने के मूल्यों में सुनहरे पंख लगे हैं, मूल्य लगातार रफ्तार पकड़ रहे हैं। पांच दिन में मूल्य में दो हजार रुपये की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले एक वर्ष में 23 हजार रुपये 10 ग्राम में इजाफा हुआ है। जनवरी 2024 में सोने का मूल्य 63250 रुपये प्रति 10 ग्राम था। महीने से लगातार मूल्य बढ़ रहे हैं। इससे पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दाम आल टाइम हाई हो गए हैं।

बुधवार को सोने का प्रति 10 ग्राम हाजिर मूल्य में 700 रुपये की वृद्धि हुई और 85950 रुपये पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स पर एक हजार रुपये की वृद्धि हुई, जिससे मूल्य 86500 रुपये पर जाकर रुका। बजट के बाद भी सोने के मूल्य में रफ्तार से बाजार में अलग-अलग चर्चा है, लेकिन पुराने बाजार से लेकर शोरूम तक सहालग से लेकर आम खरीदारी में भी कोई गिरावट नहीं आई है। वही इस रफ्तार को देख बाजार एक लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद में हैं।

लगातार दो महीने से सोने के दाम में हो रही वृद्धि

सोने के मूल्य ने गत दो महीने से वृद्धि हो रही है। जनवरी की शुरुआत में कुछ गिरावट आई, लेकिन उसके बाद जो रफ्तार पकड़ी तो फिर रुकने के नाम नहीं लिया है। दिसंबर में 79000 रुपये हाजिर और एमसीएक्स पर भी इतना ही मूल्य था। पूरा दिसंबर मूल्य इसी के आसपास घूमते रहे, जबकि जनवरी की शुरुआत में 100 रुपये की गिरावट और आ गई थी। इसके बाद मूल्यों ने रफ्तार पकड़ ली तो बीच-बीच में गिरावट भी आई।

15 जनवरी को 2600 रुपये बढ़े दाम

यह विडियो भी देखें

15 जनवरी को मूल्यों में 2600 रुपये की वृद्धि हुई और 81 हजार रुपये के करीब पहुंच गया। इसके बाद सोने के मूल्यों में वृद्धि की निरंतरता बढ़ती रही और बजट से ठीक एक दिन पहले 31 जनवरी को मूल्य सोना हाजिर, 84500 और सोना एमसीएक्स, 84400 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके बाद भी मूल्य थमे नहीं और पांच दिन में हाजिर से लेकर एमसीएक्स पर लगातार वृद्धि हो रही हैं। वहीं बाजार में सोने की रफ्तार तेज होने की आशंका है। सहालग की खरीद तो हो ही रही है, बल्कि महिलाएं खरीद कर रखने को भी खरीदारी कर रही हैं।

ये है मुख्य कारण

  • अमेरिका में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद नीतियों में परिर्वतन
  • कनाड़ा में बैंक ब्याज की दरों में आई कमी
  • सहालग के सीजन के कारण अधिक खरीदारी
  • स्टॉक मार्केट में वैश्विक गिरावट

सोने के मूल्य

वर्षमूल्य
201430,100
201526,245
201628,300
201729,500
201830,650
201938,500
202047,700
202144,013
202251,500
202359,500
202463,900
202586,500
(सभी मूल्य प्रति 10 ग्राम में लगभग में हैं और उस वर्ष के कम से कम मूल्य हैं।)

दो महीने में ऐसे हुई वृद्धि

एक दिसंबरसोना हाजिर, 79200सोना एमसीएक्स,7900015 दिसंबरसोना हाजिर, 79000सोना एमसीएक्स, 78700एक जनवरीसोना हाजिर, 78900सोना एमसीएक्स, 7860015 जनवरीसोना हाजिर, 80725सोना एमसीएक्स, 80500एक फरवरी सोना हाजिर, 84500सोना एमसीएक्स, 84400(सभी मूल्य प्रति 10 ग्राम हैं।)
कनक सानवी ज्वेलर्स के सत्येंद्र बंसल ने बताया

सोने की रफ्तार अभी थमने की कोई उम्मीद नहीं लग रही है। वहीं डालर की गिरावट और स्टाक मार्केट की वैश्विक गिरावट सोने के मूल्यों की वृद्धि में दिखाई दे रही है। वहीं ग्राहकों में खरीद को लेकर क्रेज और बढ़ गया है।

लक्ष्मन दास ज्वेलर्स, एमजी रोड, रोहन राजेश हेमदेव ने बताया

सोने के मूल्यों में वृद्धि एक लाख प्रति 10 ग्राम की ओर बढ़ रही है, जबकि 86 हजार को पार हम पहुंच चुके हैं। सोने के साथ ही हीरे की चमक भी बढ़ रही है और ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं।