क्या बजट 2025 में 30% टैक्स स्लैब को हटाया जाएगा, नई टैक्स रिजीम में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं? - will the 30 percent tax slab be removed for taxpayers in india in budget 2025
क्या बजट 2025 में 30% टैक्स स्लैब को हटाया जाएगा, नई टैक्स रिजीम में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?
वित्त मंत्री 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। बजट में, मौजूदा टैक्स सिस्टम में काफी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सरकार नई टैक्स रिजीम को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना चाहती है, लिहाजा इनकम ढांचे में संभावित बदलाव को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। मिसाल के तौर पर सबसे ऊंचे टैक्स स्लैब (30%) को लेकर बदलाव की सबसे ज्यादा चर्चा है। यह टैक्स स्लैब 15 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना इनकम वालों पर लागू है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 11:13 PM
Budget 2025: अगर सरकार बजट में कोई बदलाव नहीं करती है, तो पिछले बजट में जारी किया टैक्स स्लैब लागू रहेगा।
बजट से उम्मीदें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। बजट में, मौजूदा टैक्स सिस्टम में काफी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सरकार नई टैक्स रिजीम को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना चाहती है, लिहाजा इनकम ढांचे में संभावित बदलाव को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। मिसाल के तौर पर सबसे ऊंचे टैक्स स्लैब (30%) को लेकर बदलाव की सबसे ज्यादा चर्चा है। यह टैक्स स्लैब 15 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना इनकम वालों पर लागू है।
हम आपको यहां इनकम टैक्स से जुड़े बदलाव की अहम संभावनाओं के बारे मे बता रहे हैं:
30% टैक्स स्लैब
15 लाख रुपये से ज्यादा की इनकम पर 30% टैक्स स्लैब लागू है और इसमें 2020 से कोई बदलाव नहीं लागू किया गया है। इसे हटाने के पक्ष में जो दलील दी जा रही है, उसमें कहा जा रहा है कि इससे टैक्सपेयर्स की खर्च करने योग्य आय में बढ़ोतरी होगी। खर्च करने योग्य आय में बढ़ोतरी से कंजम्प्शन को बढ़ावा मिल सकता है। इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाने में कंजम्प्शन की अहम भूमिका होती है। देश के जीडीपी में कंजम्प्शन की हिस्सेदारी तकरीबन 60 पर्सेंट है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सरकार नई टैक्स रिजीम में बदलाव कर सकती है। साथ ही, 30% टैक्स स्लैब के लिए इनकम की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर सकती है।
नई टैक्स रिजीम
सरकार टैक्स स्ट्रक्चर को आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है। नई टैक्स रिजीम को 2020 में पेश किया गया था। इसमें रेट और छूट कम हैं। 30 पर्सेंट वाले टैक्स स्लैब को कम कर इसे और आसान बनाया जा सकता है। फिलहाल, 7.75 लाख रुपये सालाना इनकम वाले वाले शख्स पर इस रिजीम के तहत मोटे तौर पर कोई टैक्स नहीं है। टैक्स फ्री इनकम के लिए इस सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने 20 लाख रुपये की इनकम पर 20% और इससे ज्यादा इनकम पर 25% टैक्स रेट रखने का सुझाव दिया है।
30% वाला स्लैब और सरकार का रेवेन्यू
सरकार का टैक्स रेवन्यू बढ़ाने में 30% वाले टैक्स ब्रैकेट की अहम भूमिका होती है। इस ब्रैकेट को हटाने या कम करने से रेवेन्यू में काफी कमी आ सकती है और सरकार के लिए चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। खास तौर पर इंफ्रा, हेल्थकेयरक और सामजिक कल्याण की योजनाओं के लिए फंड जुटाने में दिक्कत हो सकती है।
क्या किया जा सकता है?
30 पर्सेंट वाले टैक्स स्लैब को कम करने के बजाय सरकार अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर सरकार 30 पर्सेंट स्लैब के लिए आय की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करती है, तो इससे मिडिल और अपर-मिडिल टैक्सपेयर्स को काफी राहत मिलेगी।
नया टैक्स स्लैब
आगामी बजट में 20% से 30% के बीच एक नए टैक्स स्लैब को शामिल किया जा सकता है। यह टैक्स स्लैब उन लोगों के लिए होगा, जो 15 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। CBDT के पूर्व मेंबर और PwC में मौजूदा एडवाइजर अखिलेश रंजन ने बताया कि सरकार 15-20 लाख सालाना आमदनी वाले लोगों के लिए 25% का नया टैक्स ब्रैकेट लाने पर विचार कर रही है।
वसंत पंचमी का पर्व हिंदुओं के बीच बहुत महत्व रखता है। यह दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इसे बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन ज्ञान की देवी को समर्पित है। वहीं इस मौके पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान किया जाएगातो आइए इस दिन (Basant Panchami 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी स्नान-दान मुहूर्त।
HighLights
वसंत पंचमी का पर्व हिंदुओं के बीच बहुत महत्व रखता है।
यह दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है।
इसे बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वसंत पंचमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस शुभ दिन पर लोग मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। यह दिन कला, संगीत, और ज्ञान की देवी सरस्वती माता को पूर्ण रूप से समर्पित है। यह पर्व माघ महीने की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 02 फरवरी को मनाया जाएगा, तो चलिए इस दिन (Basant Panchami 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
तीसरा अमृत स्नान (Mahakumbh Amrit Snan Significance)
महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान वसंत पंचमी के दिन किया जाएगा। इस दिन का शास्त्रों में बेहद महत्व है। कहते हैं कि इस दिन अमृत स्नान करने से व्यक्ति के सभा पाप धुल जाते हैं। साथ ही कभी न समाप्त होने वाला पुण्य और ज्ञान के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
वसंत पंचमी 2025 कब है? (Basant Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट (Basant Panchami Puja Time) पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 03 फरवरी (Basant Panchami 2025) को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल 02 फरवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी।
वसंत पंचमी स्नान-दान मुहूर्त (Basant Panchami 2025 Amrit Snan-Daan Time)
वसंत पंचमी पर स्नान-दान के लिए कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो अपने आप में दुर्लभ है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 09 बजकर अगले दिन मध्य रात्रि 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं, रवि योग 3 फरवरी रात्रि 12 बजकर 52 मिनट से सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। साथ ही अमृत काल रात 08 बजकर 24 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी पर करें मां तुलसी के इन मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु की बनी रहेगी कृपाअस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।